Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी, जनसंघ की स्थापना की थी

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श व सिद्धांत हर पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि महान राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. एक सशक्त भारतवर्ष के निर्माण के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनके आदर्श और सिद्धांत देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे. (पढ़ें, मेक्सिको">https://lagatar.in/27-killed-in-bus-accident-in-southern-mexico-24-dead-in-south-africa-due-to-gas-leak/">मेक्सिको

में बस दुर्घटना, 27 की मौत, दक्षिण अफ्रीका में गैस रिसाव से 24 मरे)

भारतीय जनसंघ बाद में बनी भारतीय जनता पार्टी

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म वर्ष 1901 में तत्कालीन कलकत्ता (कोलकाता)  में हुआ था. मुखर्जी स्वतंत्र भारत के पहले वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री थे. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के आर्टिकल 370 के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाया था. उन्होंने ही कश्मीर को लेकर ``नहीं चलेगा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान`` का नारा भी दिया था. लगातार दूसरी बार केंद्र में सत्ता में आने के बाद मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 को समाप्त कर दिया. मुखर्जी ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी. जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बनी.  इसे भी पढ़ें : शरद">https://lagatar.in/sharad-pawar-supriya-leave-for-delhi-ncp-national-executive-meeting-here-today/">शरद

पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली रवाना, आज यहां एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही