Search

 
 
 

सिमडेगा: 20 को जेबीकेएसएस की सभा, कार्यकर्ता तैयार

 
Simdega: केलाघाघ रोड में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष पार्टी की बैठक सुमन कुल्लू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जेबीकेएसएस के केन्द्रीय महासचिव दीपक कुमार महतो मुख्य रुप से उपस्थित थे. मौके पर सुमन कुल्लू, जिप सदस्य अजय एक्का, अहलाद केरकेट्टा ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का बुके देकर स्वागत किया. बैठक में टाइगर जयराम महतो के सिमडेगा कार्यक्रम पर चर्चा की गई. बताया गया कि जयराम महतो 20 अगस्त को जिले में सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिले में व्यापक रुप से प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया. दीपक कुमार महतो ने कहा कि टाइगर जयराम महतो के कार्यक्रम को लेकर जिले में जगह जगह फ्लैक्स एवं पोस्टर लगाएं. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही. बैठक में जेबीकेएस युवा मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव शनि संदीप तिग्गा, छोटानागपुर संगठन के महामंत्री पंचम एक्का, केन्द्रीय महामंत्री फलिन्द्र करमाली, प्रदेश से आए हेमंत महतो, मनीष साहू, शशि भूषण भगत, अमर महतो सहित बजरंग प्रसाद, अमर समद, अमरजीत बड़ाईक, वैभव कुमार, सचिन तिर्की, अमजद खान, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/jssc-told-the-high-court-merit-list-and-cut-off-marks-of-teacher-appointment-examination-will-be-released-on-the-website/">JSSC

ने हाईकोर्ट को बताया- वेबसाइट पर जारी किया जाएगा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का मेरिट लिस्ट व कट ऑफ मार्क्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही