Search

JCECE 2026 : झारखंड में एग्रीकल्चर और संबद्ध कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कृषि एवं संबद्ध पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली झारखंड कॉम्बाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (JCECE 2026) की अधिसूचना जारी कर दी है.

 

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह प्रवेश परीक्षा राज्य के विभिन्न प्रोफेशनल कृषि एवं संबद्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष/सेमेस्टर में दाखिले के लिए आयोजित की जाएगी.


इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

बी.वी.एससी. एंड ए.एच. (B.V.Sc. & A.H.)
बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर
बी.एससी. (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री
बी.टेक. (डेयरी टेक्नोलॉजी)
बी.एफ.एससी. (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस)
बी.टेक. (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग)
बी.एससी. (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर

 

आवेदन और परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 17 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 जुलाई 2026
फॉर्म एडिटिंग विंडो: 3 से 4 जुलाई 2026
प्रवेश परीक्षा: 19 जुलाई 2026 (रविवार)

 

परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी. इसके लिए रांची और दुमका में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं.


कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक एवं झारखंड का स्थानीय/स्थायी निवासी होना आवश्यक है. अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान/गणित विषयों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.


आयु सीमा पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. अधिकांश पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष रखी गई है. B.V.Sc. & A.H. के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष और कुछ अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 22 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट मिलेगी.


आवेदन शुल्क

सामान्य / EWS / BC-I / BC-II:

PCM/PCB – ₹900
PCMB – ₹1000

 


SC/ST एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी:

PCM/PCB – ₹450
PCMB – ₹500

 

PwD अभ्यर्थी: आवेदन शुल्क से पूर्णतः मुक्त

पर्षद ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले इन्फॉर्मेशन बुलेटिन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है. किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9264473891 और 9264473893 पर कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//