Search

 
 
 

Bokaro News : कंपोजिट कंट्रोल रूम  का DC ने किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कैंप टू स्थित जिला समेकित नियंत्रण कक्ष (कंपोजिट कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया.
 

Bokaro : उपायुक्त अजय नाथ झा ने कैंप टू स्थित जिला समेकित नियंत्रण कक्ष (कंपोजिट कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटर के माध्यम से जिले की विभिन्न गतिविधियों की निगरानी की तथा कंट्रोल रूम के कार्यों की समीक्षा की.

 

डीसी ने आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली. उपस्थित पुलिस जवान ने बताया कि आज कुल 14 मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधितों को अग्रसारित कर दिया गया है. 

 

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने पीजी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की. उन्होंने जिला प्रशासन से संबंधित मामलों का निष्पादन 48 से 72 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा समयबद्ध निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

 

डीसी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी से भी नियंत्रण कक्ष को प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली. बताया गया कि नियंत्रण कक्ष में कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं.उन्होंने सभी मामलों पर की गई कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए.

 

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जिले की निगरानी के दौरान उपायुक्त ने यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर बल दिया. उन्होंने वाहनों के परिचालन की प्रभावी निगरानी करने तथा यातायात व परिवहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई व जुर्माना लगाने का निर्देश दिया.

 

इस संबंध में उन्होंने कंपोजिट कंट्रोल रूम के डीएसपी आर. कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तकनीक का अधिकतम उपयोग कर कानून व्यवस्था व यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाया जाए.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही