Search

 
 
 

Entertainment News : फिल्म अल्फा का ट्रेलर आउट, सीता बन लंका जलाने निकली आलिया

आलिया भट्ट  बॉबी देओल  सटारर फिल्म 'अल्फा रिलीज को तैयार है. जो 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरो में दस्तक देगी
 

Lagatar Desk : आलिया भट्ट  बॉबी देओल  सटारर फिल्म 'अल्फा रिलीज को तैयार है. जो 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरो में दस्तक देगी. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया है.जिसमे आलिया भट्ट दमदार अंदाज में नजर आई हैं.यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर आज बुधवार को जारी हो चुका है. इसमें आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं. 

 

 


बॉबी देओल ने दी आलिया को ट्रेनिंग


दो मिनट 33 सेकंड ट्रेलर में आलिया भट्ट और शरवरी दोनों का एक्शन अवतार देखने को मिला है. ट्रेलर की शुरुआत में ऐसा लगेगा कि बॉबी देओल एक्ट्रेस आलिया के पिता की भूमिका में हैं. मगर, धीरे-धीरे परतें खुलती हैं. आलिया सीता के किरदार में हैं. 

 

बॉबी देओल उन्हें 'अल्फा' मिशन के लिए प्रशिक्षण देते हैं. ट्रेलर की शुरुआत में ही इस बात का अंदाजा हो जाता है कि बॉबी देओल नेगेटिव रोल में नजर आएंगे. उनका खौफनाक अंदाज देखा जा सकता है. 

 


सीता बन लंका जलाने निकलीं आलिया


ट्रेलर की शुरुआत आलिया भट्ट के बचपन के किरदार से होती है. बॉबी देओल से पूछा जाता है, 'इसे क्या पुकारेंगे' बॉबी देओल कहते हैं, 'इसकी मां का नाम जानकी था. हम इसे सीता बुलाएंगे'. इसके बाद आलिया भट्ट की एंट्री होती है और वह एक कहानी सुनाती हैं. कहानी ऐसे है, 'एक राक्षस था. घमंड उसका शस्त्र था.वह धोखे से राज करता था. झूठ से जीतता था. एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया. इतिहास जानता है कि यह कहानी कैसे खत्म हुई. मगर, इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है.

 


ऋतिक रोशन की एंट्री


ट्रेलर में आलिया भट्ट हैरतअंगेज एक्शन करती दिखी हैं. दोनों हाथों से बंदूक चलाती दिखी हैं तो कभी बाइक चलाती नजर आई हैं. शरवरी भी एक्शन के मामले में किसी-किसी सीन में आलिया पर भारी पड़ती दिखी हैं. बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. ट्रेलर के आखिर में एक सरप्राइज है. और, वह सरप्राइज यह है कि ऋतिक रोशन में फिल्म में नजर आएंगे.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही