Ranchi News : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि व अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए)-2026 के परीक्षाफल के आधार पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय चक्र की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की सूचना जारी की है.
पर्षद ने बताया कि 26 जुलाई 2026 को आयोजित JCECEB 2026 के PCB, PCM व PCMB विषय समूहों का परीक्षाफल 12 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था. इसी परीक्षाफल के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीट आवंटन और नामांकन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.
मेरिट और इच्छानुसार होगा सीट आवंटन
परीक्षाफल में सकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मेधा-सह-इच्छा के आधार पर ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से सीट आवंटित की जाएगी. नामांकन के समय अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के अनुरूप वांछित प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति संबंधित संस्थान में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर नामांकन से वंचित किया जा सकता है.
ऑनलाइन विकल्प भरने होंगे
सीट आवंटन के लिए अभ्यर्थियों को JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Click Here for All Online Counselling-2026 लिंक पर जाकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार विकल्प भरना होगा.
अभ्यर्थियों को संस्थान और पाठ्यक्रम की प्राथमिकता के अनुसार विकल्प चुनने होंगे. विकल्प भरने की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है. पर्षद ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अधिक से अधिक ऐसे विकल्प भरें, जिनमें वे नामांकन लेना चाहते हैं.निर्धारित तिथि के दौरान अभ्यर्थी अपने चुने गए विकल्पों में आवश्यक संशोधन या बदलाव भी कर सकेंगे.
काउंसलिंग शुल्क कितना?
काउंसलिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन Payment Gateway के माध्यम से Credit Card, Debit Card, Net Banking या UPI से करना होगा. यह शुल्क अप्रतिदेय (Non-refundable) होगा.
- General/EWS/BC-I/BC-II: 400 रुपये
- SC/ST व सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी: 250 रुपये
अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और आवश्यक प्रमाण-पत्रों की जानकारी JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के Download कॉलम से प्राप्त कर सकते हैं.

