Search

 
 
 

Bihar News: दो विषयों में फेल स्टूडेंट्स को परीक्षा देने से नहीं रोक सकता यूनिवर्सिटी- HC

Patna News: दो विषयों में फेल होने वाले छात्र अब आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं. आयुर्वेद छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पटना हाईकोर्ट ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के दूसरे वर्ष की प्रोफेशनल एग्जाम में उत्तीर्ण नहीं होने वाले छात्रों को भी बीएएमएस छात्रों को थर्ड ईयर एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी.
 
पटना हाईकोर्ट

Patna News: दो विषयों में फेल होने वाले छात्र अब आगे की पढ़ाई जारी रख सकते हैं. आयुर्वेद पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए पटना हाईकोर्ट ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के दूसरे वर्ष की प्रोफेशनल एग्जाम में उत्तीर्ण नहीं होने वाले छात्रों को भी बीएएमएस छात्रों को थर्ड ईयर एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी. प्रार्थी रवि रंजन व अन्य की ओर से दायर याचिक पर न्यायमूर्ति हरीश कुमार की कोर्ट ने सुनवाई की.

इसे भी पढ़ें: 

प्रार्थियों ने अधिकांश विषयों में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन एक-एक विषय में असफल रहे थे. सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के बाद भी वे एक विषय में असफल रहे. यूनिवर्सिटी ने दूसरी सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करने से पहले ही थर्ड ईयर के प्रोफेशनल एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रखने पर रोक लग गई.

 

हाईकोर्ट ने माना कि दूसरी सप्लीमेंट्री परीक्षा में देरी के लिए छात्र नहीं, बल्कि संस्थान जिम्मेदार है. यदि उन्हें परीक्षा देने से रोका गया तो उनकी पढ़ाई को गंभीर और अपूरणीय क्षति होगी, उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा.

 

कोर्ट ने यूनिवर्सिटी और संबंधित कॉलेजों को आवेदकों सहित समान स्थिति वाले सभी छात्रों को जारी परीक्षा में बैठने देने का आदेश दिया. साथ ही किसी छात्र का कोई पेपर छूट गया है, तो उसके लिए अलग से परीक्षा आयोजित करें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही