Search

 
 
 

JCI 'एक्सपो उत्सव' का आगाज, राज्यपाल बोले-मेला उत्पाद व  बाजार के बीच सेतु का मंच

Ranchi News :  राज्यपाल ने आगे कहा कि हमारे उत्पाद केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि दुनिया भर के बाजारों तक पहुंचने चाहिए. उन्होंने तसर सिल्क का उदाहरण देते हुए कहा कि इसकी देश-विदेश में भारी मांग है, ऐसे ही अन्य स्थानीय उत्पादों को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है.
 
`एक्सपो उत्सव`

Ranchi News :  राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में जेसीआई (JCI) 'एक्सपो उत्सव' का शानदार आगाज हो गया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर इस व्यापार मेले का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह से ठीक पहले दो स्कूली बच्चों ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनका स्वागत किया.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गंगवार ने एक्सपो मेला को उत्पाद और  बाजार के बीच सेतु का मंच बताया. उन्होंने कहा कि एक्सपो केवल उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि नए विचारों और संभावनाओं का एक बड़ा मंच है. उद्यमिता और आत्मनिर्भरता ही समग्र विकास का सबसे मजबूत आधार है.

 

Uploaded Image

राज्यपाल को मेमेंटो देकर किया गया स्वागत 

 

उन्होंने कहा कि जब कोई अपना उद्यम शुरू करता है, तो वह अपनी क्षमता को अवसर में बदल देता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि झारखंड में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं. यहां संसाधन और प्रतिभा दोनों मौजूद हैं, बस आवश्यकता इन्हें प्रभावी ब्रांडिंग से जोड़ने की है.

 

इसे भी पढ़ें

 

राज्यपाल ने आगे कहा कि हमारे उत्पाद केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि दुनिया भर के बाजारों तक पहुंचने चाहिए. उन्होंने तसर सिल्क का उदाहरण देते हुए कहा कि इसकी देश-विदेश में भारी मांग है, ऐसे ही अन्य स्थानीय उत्पादों को भी आगे बढ़ाने की जरूरत है.

 

Uploaded Image

बच्चों ने राज्यपाल को दिया बुके

 

सोशल मीडिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक ने व्यापार की सीमाओं को खत्म कर दिया है. अब एक छोटा उत्पादक भी दुनिया के किसी भी हिस्से में अपना माल आसानी से पहुंचा सकता है. ऐसे मेले उत्पाद और बाजार के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं.

 

राज्यपाल ने युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि वे अपने नए विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें व्यावहारिक रूप देकर धरातल पर उतारें. इसके साथ ही व्यापार को सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा भी बनाएं. युवा उद्यमी सामाजिक सरोकार निभाते हुए जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में अपना सहयोग दें.

 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल बड़े उद्यमियों के भरोसे नहीं होगा, इसमें छोटे और स्थानीय उद्यमियों का भी बहुत बड़ा योगदान रहेगा. वहीं जेसीआई अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि यह एक्सपो 29 वर्षों की निरंतर मेहनत का ही सुखद नतीजा है. इसी कड़ी मेहनत और समर्पण की बदौलत आज हम इस आयोजन को इतना विशाल और भव्य रूप दे पाए हैं.

 

Uploaded Image

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही