Search

 
 
 

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर जदयू ने जताया शोक, खीरू बोले- अपूर्णीय क्षति

 
Ranchi : झारखंड जनता दल(यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरु महतो ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर शोक जताया है. शोक संवेदना व्यक्त करते हुए खीरु महतो ने कहा कि स्व. जगरनाथ महतो समता पार्टी से राजनीति की शुरुआत किये थे और अपने विधानसभा क्षेत्र में आमलोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. उनके निधन से झारखंड की राजनीति से एक संघर्षशील, ऊर्जावान एवं व्यवहारकुशल नेता चला गया, यह राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है. जगरनाथ महतो के निधन से पूरा जदयू परिवार मर्माहत है. इसे भी पढ़ें :  बेरमो">https://lagatar.in/bermo-mourning-in-political-corridors-due-to-death-of-education-minister-jagarnath-mahato/">बेरमो

: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक
झारखंड जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय कुमार सिंह, उपेंद्र नारायण सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, लालचन महतो, बैद्यनाथ पासवान, जेपी सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने भी जगरनाथ महतो के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसे भी पढ़ें : जवाहर">https://lagatar.in/jawahar-ghati-road-accident-the-bier-of-three-family-members-got-up-together-the-whole-village-cried/">जवाहर

घाटी सड़क हादसा : एक साथ उठी परिवार के तीन लोगों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही