Search

 
 
 

जदयू नेता जफर कमाल का निधन, नेताओं ने जताया शोक

 
Ranchi : जदयू के प्रदेश मीडिया प्रभारी जफर कमाल के असामयिक निधन से पार्टी के नेताओं में शोक की लहर है. जफर अपने पीछे पत्नी, दो बेटी और एक बेटा का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके निधन पर राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ ही वह जनता दल के काल से ही पार्टी के समर्पित सिपाही रहे. प्रदेश प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने उनके परिजनों से दूरभाष पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

इन्होंने जताया शोक

शोक जताने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब जमील, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, भगवान सिंह, संजय सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता धनंजय सिन्हा, प्रवक्ता सागर कुमार, महिला अध्यक्षा आशा शर्मा, प्रदेश सचिव बैद्यनाथ पासवान, कार्यालय प्रभारी रामजी प्रसाद शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/sewerage-drainage-in-ranchi-21-crores-submerged-now-hemant-government-will-make-new-dpr-after-spending-31-crores/">रांची

में सीवरेज ड्रेनेज : 21 करोड़ डूबे, अब 31 करोड़ खर्च कर हेमंत सरकार बनवायेगी नया डीपीआर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही