Search

 
 
 

जेडीयू विधायक राधाचरण साह को देर रात ईडी ने किया गिरफ्तार, आज पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी

 
Patna : बिहार के जेडीयू विधायक राधाचरण साह को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने बीती रात आरा से गिरफ्तार किया था. रात भर उन्हें पटना की ईडी ऑफिस में रखा गया. उन पर बालू के अवैध कारोबार और 200 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का आरोप है. आज गुरुवार को राधाचरण साह को पटना के एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया जायेगा. इसके बाद ईडी के अधिकारी राधाचरण साह को दिल्ली ले जायेंगे. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-land-businessman-shot-dead-in-kanke/">रांची

: कांके में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या)

पटना-आरा के छह ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की, कई दस्तावेज जब्त

बता दें कि 13 सितंबर को ईडी ने राधाचरण के पटना स्थित दो और आरा के चार ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने हिसाब-किताब, प्रॉपर्टी और कारोबार से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किये. साथ ही उनके 60 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया. इसके बाद देर रात राधाचरण को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद रात भर उन्हें पटना की ईडी ऑफिस में रखा गया. इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. जिसके बाद उनका मेडिकल चेकअप भी कराया गया. जानकारी के अनुसार, जब्त दस्तावेज में हिसाब-किताब भी कोडवर्ड में लिखा गया है, जिसे ईडी के अधिकारी डीकोड करने कोशिश कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-a-woman-found-hanging-from-a-noose-in-a-h/">रांची

: होटल में फंदे से लटकता महिला का शव बरामद, सुसाइड नोट भी मिला

राधाचरण और उनके बेटे से ईडी के अधिकारियों ने की थी पूछताछ

गौरतलब है कि इससे पहले 28 अगस्त को ईडी ने राधाचरण और उनके बेटे कन्हैया समन जारी किया था और 15 दिनों के अंदर पटना ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था. ईडी ने दोनों से पटना में कई दिनों तक पूछताछ की थी और छोड़ दिया था. वहीं 13 सितंबर को ईडी ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की. बीते पांच महीने में दूसरी बार है जब ईडी ने राधाचरण के ठिकानों पर छापेमारी की. इससे पहले 6 मई को ईडी एमएलसी और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली थी. इससे पहले 7 फरवरी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी के मामले में साह और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर रेड मारी थी.
इसे भी पढ़ें :  हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-body-of-panchayat-member-recovered-from-jorakat-forest-suspicion-of-murder/">हजारीबाग

: जोराकाट जंगल से पंचायत सदस्य का शव बरामद, हत्या की आशंका

जलेबी बेचने वाले राधाचरण के पास आज अकूत संपत्ति

बताया जाता है कि जेडीयू विधायक राधाचरण आठवीं पढ़े हैं. शुरुआत में वो आरा रेलवे स्टेशन के पास पुश्तैनी दुकान पर जलेबी बेचा करते थे. लेकिन बिहार की बालू नीति ने राधाचरण सेठ की किस्मत बदल दी. आज के समय वो कई होटलों, राइस मिल और रिसोर्ट के मालिक हैं. राधाचरण ने बिहार के कई जिलों के अलावा दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मुंबई, बेंगलुरु, उत्तराखंड और झारखंड सहित कई राज्यों में प्रॉपर्टी खरीद ली है.
इसे भी पढ़ें :  रामनाथ">https://lagatar.in/ramnath-kovind-will-come-on-two-day-bihar-tour-today-will-address-at-nalanda-university/">रामनाथ

कोविंद आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर, नालंदा यूनिवर्सिटी में देंगे संबोधन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही