Search

 
 
 

बिहार में JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, पुराने चेहरों पर ही पार्टी ने जताया भरोसा

 
Patna: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. बिहार में बीजेपी की सहयोगी जदयू ने 16 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इसमें बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को शिवहर से टिकट दिया गया है. जदयू ने अपने पुराने सांसदों पर ही भरोसा जताया है. इसमें 12 निवर्तमान सांसदों को पार्टी ने टिकट दिया है. इसे पढ़ें- Weather">https://lagatar.in/weather-alert-badra-will-rain-in-jharkhand-on-holi-palamu-will-be-the-hottest/">Weather

Alert: होली पर झारखंड में बरसेंगे बदरा, पलामू सबसे गर्म

इन्हें मिला जदयू का टिकट

जेडीयू ने शिवहर से लवली आनंद को कैंडिडेट बनाया है. वह हाल ही में जेडीयू में शामिल हुईं थी. वहीं सिवान और सीतामढ़ी से निवर्तमान सांसदों को बेटिकट कर दिया गया है. सिवान से विजयलक्ष्मी देवी और सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर को टिकट मिला है. बाल्मीकि नगर से सुनील कुमार, झंझारपुर से रामप्रीत मंडल, सुपौल से दिलेश्वर कामत, किशनगंज से मुजाहिद आलम, कटिहार से दुलालचंद गोस्वामी, पूर्णिया से संतोष कुमार कुशवाहा, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव, गोपालगंज से डॉ. आलोक कुमार सुमन, भागलपुर से अजय कुमार मंडल, बांका से गिरधारी यादव, मुंगेर से ललन सिंह, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार और जहानाबाद से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को टिकट मिला है. इसे भी पढ़ें- अमेरिकी">https://lagatar.in/congress-attacks-pm-modi-over-falling-value-of-rupee-against-us-dollar/">अमेरिकी

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही