Search

 
 
 

जदयू ने आरसीपी सिंह को भेजा नोटिस, अकूत संपत्ति का मांगा जवाब

 
Patna : जदयू ने आरसीपी सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा है. जदयू ने नोटिस भेजकर पूछा कि नालंदा जिला के दो साथियों का साक्ष्य के साथ शिकायत मिली है. जिसमें यह उल्लेख है कि अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार आपके एवं आपके परिवार के नाम से वर्ष 2013 से 2022 तक अकूत अचल संपत्ति निबंधित की गई है. आरसीपी सिंह को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र सह नोटिस भेजा है. पढ़ें - TVNL">https://lagatar.in/coal-runs-out-in-tvnl-production-may-stop-anytime/">TVNL

में कोयला खत्म, कभी भी बंद हो सकता है उत्पादन!
इसे भी पढ़ें - WazirX">https://lagatar.in/ed-screws-on-wazirx-director-freezes-bank-account-of-64-67-crores/">WazirX

के डायरेक्टर पर ईडी का शिकंजा, 64.67 करोड़ के बैंक अकाउंट को किया फ्रीज

आरसीपी सिंह द्वारा खरीदी गयी संपत्ति का भी जिक्र किया गया 

नोटिस में लिखा गया है कि आप लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ अधिकार एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. आपको पार्टी ने दो बार राज्यसभा भेजा और आप पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है. पार्टी ने आप पर पूर्ण विश्वास एवं भरोसा जताया है. पत्र में आरसीपी सिंह के द्वारा खरीदी गई संपत्ति का भी जिक्र किया है. जिसमें नालंदा जिला के दो प्रखंड में 40 बीघा जमीन खरीदी और जमीन के इस खेल में दान में जमीन लेकर उसका खरीद बिक्री किया गया. इसे भी पढ़ें - ED">https://lagatar.in/ed-claim-ias-pooja-had-two-pan-numbers-crores-of-rupees-came-in-husbands-account-after-marriage-husband-helped-in-money-laundering/">ED

का दावा : IAS पूजा के पास थे दो PAN  नंबर, शादी के बाद पति के खाते में आये करोड़ों रुपये, पति ने मनी लाउंड्रिंग में की मदद

पार्टी आरसीपी सिंह पर इससे भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है 

बताया जा रहा है कि आरसीपी सिंह ने इस संपत्ति का जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया हैं. जदयू ने आरोप लगाया है कि जमीन की खरीद में अपनी पत्नी के नाम में भी हेराफेरी की है.हालांकि नोटिस मिलने के बाद भी आरसीपीसी ने कोई जवाब नहीं दिया है. माना जा रहा है कि आगे पार्टी आरसीपी सिंह पर इससे भी बड़ी कार्रवाई कर सकती है . इसे भी पढ़ें - स्वास्थ्य">https://lagatar.in/the-doctors-told-the-order-of-the-health-department-tughlaqi-decree-can-take-a-tough-decision/">स्वास्थ्य

विभाग के आदेश को डॉक्टरों ने बताया तुगलकी फरमान, ले सकते हैं कड़ा फैसला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही