Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में 20 मई को होगा जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन

Hazaribagh : हजारीबाग के बंगाली दुर्गा स्थान मालवीय मार्ग में बुधवार को जनता दल यूनाइटेड की बैठक जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. जिसमे 20 मई को प्रधान कैफेटेरिया में होनेवाले कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए सभी सदस्यों से राय लेकर तैयारी समिति का गठन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से जिला संयोजक अनिल सिंह और जिला प्रभारी जगदीश महतो ने शिरकत की. प्रवक्ता राकेश ठाकुर ने बताया कि इस सम्मेलन में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी के आगमन की बात कही गई. साथ ही झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो भी मौजूद रहेंगे. तैयारी समिति अनिल सिंह के संयोजन में बनाया गया. इसमे प्रभु दयाल कुशवाहा, राकेश ठाकुर, खुशबू कुमारी, प्रदीप रजक, संजय राम, रोमी सलूजा, गुलशन राज, यासीन अंसारी, विनय यादव, अविरल बिहारी, लाल साबिर खान, छोटन पासवान, प्रमोद राणा, सुजाता सिंह और संजय राम को शामिल किया गया. बैठक में चतरा प्रभारी मिथिलेश सिंह, संजय कुमार मेहता, संजय राम, सतीश कुमार, डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर महतो, चुरचू प्रखंड अध्यक्ष कंचन देवी, सुमन कुमारी, गीता कुमारी, पूनम देवी, गिरजा देवी, पार्वती देवी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें: बरही">https://lagatar.in/drinking-water-crisis-deepens-in-barhi-people-worried-for-drop-by-drop/">बरही

में पेयजल संकट गहराया, बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही