Search

रांची में चार केंद्रों पर JEE एडवांस, 2768 परीक्षार्थी शामिल

Ranchi  :  जेईई (जॉइट इनटरेंस एग्जामिनेशन) एडवांस की परीक्षा आज रविवार को रांची में चार केंद्रों पर हो रही है. यह परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से आयोजित कराया जा रहा है. जिन चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है, उसमें आइऑन डिजिटल जोन तुपुदाना, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ओरमांझी, अरुनुमा टेक्निकल सेंटर सामलौंग और एसआरएस पार्क आइऑन डिजिटल जोन टाटीसिलवे शामिल है. (पढ़ें, ओडिशा">https://lagatar.in/surjewala-showered-questions-on-odisha-train-accident-asked-pm-modi-why-so-much-negligence-sack-the-railway-minister/">ओडिशा

रेल हादसे पर सुरजेवाला ने सवालों की बौछार की, पीएम मोदी से पूछा, इतनी लापरवाही क्यों? रेल मंत्री को बर्खास्त करें)

दो पालियों पर हो रही परीक्षा

जेईई एडवांस की परीक्षा आज चार जून को दो पालियों में हो रही है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक चलेगी. चारों केंद्रों में आयोजित जेईई एडवांस में 2768 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड यानी ऑनलाइन संचालित होगी. जेइइ एडवांस में सफल होने के लिए परीक्षार्थियों को दोनों पेपर की परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा. परीक्षा केंद्र के अंदर विद्यार्थी अपने साथ किसी भी प्रकार का मेटल का सामान नहीं ले जा सकते हैं. परीक्षार्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड और एक पहचान पत्र अवश्य रखना है. इस परीक्षा में देश भर से लगभग 1.95 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/train-movement-stopped-for-39-hours-90-trains-cancelled/">

 ओडिशा हादसा : 39 घंटे से ट्रेनों की आवाजाही ठप, 90 ट्रेन कैंसिल, 49 का रूट बदला, 11 शॉर्ट टर्मिनेट
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp