Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेईई मेन : गणित में माथापच्ची, केमिस्ट्री आसान

Jamshedpur (Anand Mishra) : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा मंगलवार से आरंभ हुई. तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पालियों में हुई, जो शांतिपूर्ण रही. पहली पाली में एनटीए के निर्देशों के अनुसार सुबह 7:30 बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे. परीक्षा पहली पाली में अपने निर्धारित समय सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक संचालित हुई. परीक्षा के लिए जमशेदपुर में आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को केंद्र बनाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-governor-for-not-giving-reservation-to-sc-in-civil-court-recruitment/">जमशेदपुर

: सिविल कोर्ट की बहाली में अनुसूचित जाति को आरक्षण नहीं दिए जाने की राज्यपाल से शिकायत

कैसा रहा प्रश्नपत्र

परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का पैटर्न पिछले वर्षों के समान ही रहा. हालांकि इस बार गणित के कई सवाल काफी लेंदी थे, जबकि केमिस्ट्री आसान थी. गणित के सवालों पर काफी माथापच्ची करनी पड़ी. एक-एक सवाल को हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा था. गणित में सभी सवालों को हल करने के लिए कम से कम 80 से 90 मिनट तक की आवश्यकता थी, जबकि विषयवार समय को बांट कर देखा जाये, तो प्रत्येक विषय के लिए 60 मिनट का ही समय दिया गया था. गणित में 12-13 सवाल ही ऐसे थे, जिन्हें आसानी से हल किया जा सकता था. इसके बाद फिजिक्स के सवाल माडरेट थे. इस विषय में अधिकांश सवाल फार्मूला आधारित थे. इस विषय में अधिक प्रश्न 12वीं के सिलेबस से पूछे गये थे, जबकि आम तौर पर देखा जाता है कि 11वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं. परीक्षार्थियों के अनुसार केमिस्ट्री के सवाल आसान थे. ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक के सलाव समान थे, जबकि फिजिकल से कम प्रश्न थे. कहा जाये, तो अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी के स्तर के थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-deputy-commissioner-sp-inspected-full-dress-rehearsal-at-birsa-munda-stadium/">आदित्यपुर

: बिरसा मुंडा स्टेडियम में उपायुक्त-एसपी ने फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

परीक्षा एक नजर

  • माध्यम : ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड)
  • समय : 3 घंटे
  • विषय : फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ
  • विषयवार प्रश्नों की संख्या : फिजिक्स-30, केमिस्ट्री-30, मैथ-30 (कुल 90)
  • कितने प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य : प्रत्येक विषय से 25-25 प्रश्न (कुल 75 अंक)
  • कुल अंक : 300
  • निगेटिव मार्किंग : 1 अंक
इसे भी पढ़ें : रोह‍ित">https://lagatar.in/rohit-and-gill-hit-brilliant-centuries-kiwi-captains-decision-proved-wrong/">रोह‍ित

और ग‍िल ने लगाया शानदार शतक, ऐसे गलत साब‍ित हुआ कीवी कप्‍तान का फैसला

एक्सपर्ट व्यू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Shyam-Bhushan-300x300.jpg"

alt="" width="123" height="123" /> सामान्यतः यह देखा जाता है कि फिजिक्स या केमिस्ट्री में से कोई एक पेपर आसान होता है. केमिस्ट्री स्कोरिंग सब्जेक्ट है. इसमें अच्छे अंक मिलते हैं. अभी जो परीक्षा हुई है, उसे देखते हुए शेष परीक्षार्थियों केमिस्ट्री पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि जेईई मेन में अच्छे अंक आ सकें. सामान्य तौर पर यह भी देखा जाता है कि किसी एक विषय में कठिन सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में केमिस्ट्री की तैयारी अच्छी है, तो अच्छे अंक हासिल किये जा सकते हैं. श्याम भूषण, निदेशक, नारायणा आईआईटी एंड नीट एकेडमी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही