Search

 
 
 

Jehanabad : अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, कई घायल

Jahanabad : बिहार के जहानाबाद में अवैध बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में झड़प व फायरिंग हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. ताजा मामला घोसी थाना क्षेत्र का हैं.
 
बिहार की खबरें

Jahanabad : बिहार के जहानाबाद में अवैध बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में झड़प व फायरिंग हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. ताजा मामला घोसी थाना क्षेत्र का हैं.

इसे भी पढ़ें...


जानकारी के अनुसार, शनिवार को चैती पिपरा स्थित फल्गू नदी में बालू उठाव को लेकर दो पक्षों में बहस होने लगी. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.


इस फायरिंग में कई लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की गंभीर स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.


घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही घोसी थाना पुलिस मौके पहुंच जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे है. जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही