Search

 
 
 

जहानाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन मंजिला मकान ताश के पत्ते की तरह गिरा, दोनों तरफ लगी गाड़ियों की कतार

 

Jehanabad : जिले के मखदूमपुर बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित 3 मंजिला मकान अचानक गिर गया. यह मकान ऐसे गिरा जैसे ताश के पत्ते गिर रहे हो. नेशनल हाईवे पर मकान गिरने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. हादसे से किसी प्रकार की हताहत की खबर नहीं आयी है.

भीड़- भाड़ वाले इलाके में स्थित था मकान

स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान एकाएक ताश के पत्ते की तरह जमीन में ढ़ेर हो गया. मकान गिरने के ठीक पहले एक हाइवा वहा से गुजरा था. एक कुछ देर बाद हाइवा गुजरता तो मकान का सारा मलबा हाइवा में ही गिर जाता. बता दें कि ये मकान बाजार के बीच में स्थित था. और यह इलाका काफी भीड़- भाड़ वाला बताया जा रहा है. परन्तु लॉकडाउन होने की वजह से बाजार पूरी तरह से खाली है और कोई हताहत नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान के निचले तल्ले पर एक कपड़े की दुकान थी. फिलहाल बंद होने के कारण कोई वहा नहीं था. मकान काफी पुराना और जर्जर हो गया था. जिस कारण कोई परिवार वहां नहीं रहता था.

पटना से गया जाने वाली राजमार्ग एनएच-83 पर हुआ हादसा

पटना से गया जाने वाली राजमार्ग एनएच-83 भी पर ही यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद गाड़ियों की आवागमन बाधित हो गयी थी. लोग सड़कों पर निकल कर फोटो और वीडियो बना रहे थे. हादसे की सूचना मखदुमपुर प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी, थाना प्रभारी सहित आला अधिकारी को दी गयी. सभी मौके पर पहुंच कर जेसीबी के जरिये रोड को खाली कराने में जुट गये. मलबा साफ होने के बाद गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो जायेगी.

[wpse_comments_template]

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही