Search

 
 
 

JEPC ने सात माह बाद भी नहीं किया झारखंड स्क्वैश टीम के 36 हजार का भुगतान

 
Shubham Kishor Ranchi: झारखंड के स्क्वैश टीम का सात माह बाद भी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने 36 हजार 345 रुपए का भुगतान नहीं किया है. झारखंड स्क्वैश की 25 सदस्यीय टीम जिसमें छह ऑफिशियल और 19 खिलाड़ियों ने 10 से 13 जनवरी तक पुणे में आयोजित 67 वीं नेशनल एसजीएफआई में भाग लिया था. खिलाड़ियों के आने जाने और प्रतियोगिता स्थल पर रहने के इंतेजाम जेईपीसी को करने थे. जानकारी के अनुसार, किसी कारणवश झारखंड स्क्वैश टीम को पुणे जाने का टिकट जेईपीसी से नहीं मिला. जिसपर खिलाड़ियों ने जेईपीसी के अधिकारियों के कहने पर खुद टिकट करवाया, क्योंकि उन्हें कहा गया था जो भी टिकट का बिल होगा, उसका भुगतान जेईपीसी करेगी. 25 टिकट का बिल 75 हजार 345 रुपये हुआ. जिसके एवज में जेईपीसी ने सात जनवरी को 39 हजार का ही भुगतान किया, बाकी पैसे 2- 4 दिन में देने की बात भी कही गई. प्रतियोगिता समाप्त हुए सात माह बीत गए, लेकिन बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं है. इस दौरान खिलाड़ी कई बार जेईपीसी के कार्यालय गए, हर बार उन्हें 2-4 दिन में भुगतान की बात कही गई. इसे भी पढ़ें - गृह">https://lagatar.in/home-ministrys-announcement-of-5-new-districts-in-ladakh-including-national-news-at-a-glance/">गृह

मंत्रालय की लद्दाख में 5 नये जिलों की घोषणा…सहित राष्ट्रीय खबरें एक नजर में

एक सप्ताह में होगा भुगतान - राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी

इस मामले पर जब जेईपीसी के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग से बात की गई, तो उन्होंने कहा एसजीएफआई के कई बिल का भुगतान करना अभी बाकी है. एक सप्ताह में बकाए राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -सतबरवा">https://lagatar.in/satbarwa-police-arrested-three-jjmp-militants-with-weapons-and-sent-them-to-jail/">सतबरवा

पुलिस ने JJMP के तीन उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही