Search

 
 
 

Latehar News: चेक बाउंस केस में ज्वेलर्स शॉप के मालिक को एक साल की जेल

चेक बाउंस केस में ज्वेलर्स शॉप के मालिक को कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन की अदालत ने शुक्रवार को शिकायतवाद संख्या 47/2024 की सुनवाई करते हुए चेक बाउंस के आरोपी मां अंबे ज्वेलर्स मनिका के प्रोपराइटर दीपक कुमार को शिकायतकर्ता अभय कुमार को 2.5 लाख रुपये क्षतिपूर्ति का भुगतान करने एवं एक वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है.
 
Latehar News

Latehar: चेक बाउंस केस में ज्वेलर्स शॉप के मालिक को कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन की अदालत ने शुक्रवार को शिकायतवाद संख्या 47/2024 की सुनवाई करते हुए चेक बाउंस के आरोपी मां अंबे ज्वेलर्स मनिका के प्रोपराइटर दीपक कुमार को शिकायतकर्ता अभय कुमार को 2.5 लाख रुपये क्षतिपूर्ति का भुगतान करने एवं एक वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है. 

इसे भी पढ़ें: 

उत्कर्ष जैन की अदालत ने दीपक कुमार के द्वारा पेश किए गए मानसिक रोगी की दलील को नकारते हुए उसे भुगतान का योग्य पाया है. अदालत ने एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत आरोपी दीपक कुमार को चेक बाउंस का दोषी पाया.

 

अभियुक्त ने अभय कुमार को अपने भारतीय स्टेट बैंक मनिका शाखा से निर्गत 2 लाख रुपये का चेक दिया था, जो भुनाने के लिए पेश किए जाने पर राशि के अभाव में बाउंस हो गया था. दीपक कुमार पर चेक बाउंस के कई मामले लातेहार व्यवहार न्यायालय में विचाराधीन हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही