Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा के पुरानी बाजार में दिनदहाड़े 20 लाख की ज्वेलरी चोरी

गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, नरेश बाबू की आभूषण दुकान में दो शातिर युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए.
Advertisement
Advertisement

Garhwa: गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, नरेश बाबू की आभूषण दुकान में दो शातिर युवक ग्राहक बनकर पहुंचे और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए.

 

बताया जाता है कि घटना शाम के समय हुई. पहले एक युवक दुकान में पहुंचा और अपनी बहन के लिए उपहार के तौर पर आभूषण दिखाने की बात कही.

 

दुकानदार ने जैसे ही बॉक्स में रखे गहने निकालकर दिखाने शुरू किए, तभी दूसरा युवक भी दुकान में आ गया. उसने बड़ी चालाकी से दुकानदार को कुछ नकद रुपये थमाए और कहा कि उसकी बहन बाहर खड़ी है, उसके लिए एक और गिफ्ट लेकर आता हूं.

 

इसी दौरान दोनों युवकों ने मौके का फायदा उठाया और गहनों से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही