Search

 
 
 

झारखंड CM कार्यालय के कर्मी की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत, आज लाया जायेगा शव

 
Ranchi : झारखंड सीएम कार्यालय के एक कर्मचारी की पुरी के समुद्र में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान विशाल उरांव के रूप में हुई है. वह सीएम कार्यालय में माली का काम करता था. वह मूल रूप से सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चुनाभट्टा का रहने वाला था. विशाल का शव आज गुरुवार देर शाम तक उसके आवास पर लाया जायेगा. (पढ़ें, ‘हरित">https://lagatar.in/father-of-green-revolution-m-s-swaminathan-passes-away-pm-modi-pays-tribute/">‘हरित

क्रांति’ के जनक एम एस स्वामीनाथन का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि)

25 सदस्यीय टीम के साथ घूमने गया था पुरी

जानकारी के अनुसार, विशाल अपने 25 सदस्यीय टीम के साथ उड़ीसा के पुरी बीच में घूमने गया था. पुरी में स्वर्गद्वार के पास समुद्र में सभी लोग नहा रहे थे. इसी दौरान विशाल का दो दोस्त पानी में डूबने लगा. जिसको बचाने के लिए विशाल गया और गहरे पानी में डूब गया. हालांकि उसके दोनों दोस्त की जान बच गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-20-60-percent-less-in-226-districts-normal-rainfall-in-372-districts/">मॉनसून

: 226 जिलों में 20 -60 फीसदी कम, 372 जिलों में सामान्य बारिश, देश में 6 फीसदी कम बारिश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही