Ranchi : झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कई भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यों के साथ अन्य पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड जैव विविधता परिषद रांची के अध्यक्ष विश्वनाथ साह को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मुख्य वन संरक्षक एवं निदेशक प्रसार वानिकी उत्तरी छोटा नागपुर पलामू हजारीबाग के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षण एवं निदेशक प्रसार वन की दक्षिणी छोटा नागपुर रांची का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
रवि रंजन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) के पद पर कार्य करते हुए CAMPA से संबंधित दायित्वों का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसी प्रकार जवर सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के साथ भगवान बिरसा जैविक उद्यान से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है. डी.के. वेंकटेशम को प्रसार वानिकी के साथ क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, दुमका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसके अलावा रवीन्द्र नाथ मिश्रा को हजारीबाग में कार्यरत रहते हुए प्रसार वानिकी से संबंधित दायित्व सौंपा गया है. आर. धंगा पांडियन को बोकारो में पदस्थापित रहते हुए दुमका क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं प्रवेश अग्रवाल को लातेहार वन प्रमंडल के साथ सामाजिक वानिकी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. विनय कुमार मिश्रा को योजना एवं अनुसंधान से जुड़े कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा आदित्य नारायण को चाईबासा में पदस्थापित रहते हुए सामाजिक वानिकी प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि कुलदीप मीणा को कोल्हान वन प्रमंडल के साथ सामाजिक वानिकी प्रमंडल, जमशेदपुर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment