Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फार्मा अन्वेषण 2026, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- रिसर्च आधारित फार्मा इनोवेशन की जरूरत

फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026 का आयोजन 16 मार्च को रांची में किया गया. कार्यक्रम की मेजबानी RKDF University Ranchi के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से फार्मा अन्वेषण झारखंड 2026 का आयोजन 16 मार्च को रांची में किया गया. कार्यक्रम की मेजबानी RKDF University Ranchi के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने की. 

Uploaded Image

यह कार्यक्रम नामकुम स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें झारखंड सहित कई राज्यों के विश्वविद्यालयों, फार्मेसी कॉलेजों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ. इस वर्ष कार्यक्रम की थीम फ्यूचर फार्मा इकोसिस्टम रखी गई, जिसका उद्देश्य अकादमिक, इंडस्ट्री, रिसर्च और रेगुलेटरी संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है.

 

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मेसी की भूमिका लगातार बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण दवाओं का विकास, अनुसंधान आधारित इनोवेशन और आधुनिक तकनीक के उपयोग से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया.

 

कार्यक्रम में धर्मेन्द्र सिंह, शशि प्रकाश झा और ऋतु सहाय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. अतिथियों ने फार्मेसी शिक्षा में अनुसंधान और उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

 

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए आइडिया प्रेजेंटेशन, स्टार्टअप और उद्यमिता आधारित विचार प्रस्तुति, रिसर्च पेपर और पेटेंट प्रस्तुति, वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी तथा पोस्टर प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपने शोध और नवाचार प्रस्तुत किए, जिनका विशेषज्ञों की जूरी द्वारा मूल्यांकन किया गया और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.

 

RKDF University Ranchi के कुलपति एस चटर्जी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अनुसंधान और नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं. वहीं कुलसचिव अमित कुमार पांडेय ने कहा कि इस आयोजन से छात्रों को अपने विचार और शोध कार्य विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिला.

 

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और फार्मेसी कॉलेजों के शिक्षक, शोधकर्ता, विद्यार्थी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. प्रतिभागियों ने इस आयोजन को उपयोगी और प्रेरणादायक बताया. यह आयोजन फार्मेसी शिक्षा, अनुसंधान और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही