Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झा. कैबिनेट: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 30 हजार पेंशन देगी सरकार

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के पेंशन देने का फैसला किया है. इससे संबंधित प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दी है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्य सरकार ने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के पेंशन देने का फैसला किया है. इससे संबंधित प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दी है.

 

मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 23 प्रस्ताव पेश किया गया था. विचार-विमर्श के बाद कैबिनट ने इसमें से 22 प्रस्तावों पर अपनी सहमि दी. एक प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया. कैबिनेट में खेलकूद विभाग की ओर से राष्ट्रीय को पेंशन देने का प्रस्ताव पेश किया गया था.

 

इसमें अलग-अलग स्तर के खिलाड़ियों के कम से कम 12 हजार और अधिकतम 30 हजार रुपये पेंशन देने के मामले में कैबिनेट की सहमति मांगी गई थी. कैबिनेट ने विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया.

 

कैबिनेट में केंद्र प्रायोजित योजना के तहत रांची साइंस को साइंस सेंटर में अपग्रेड करने का प्रस्ताव पेश किया गया था. इसकी लागत 256 करोड़ रुपये आंकी गयी है. केंद्र प्रायोजित इस योजना में 60 राशि केंद्र सरकार देगी. शेष 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही