Search

 
 
 

विद्यार्थियों के स्नातक में नामांकन के संबंध में झाछामो ने कुलपति को लिखा पत्र

 
Hazaribagh: विद्यार्थियों के स्नातक में नामांकन के संबंध में झारखंड छात्र मोर्चा ने कुलपति को पत्र लिखा है. मोर्चा के अध्यक्ष ने लिखा है कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पिछले कई दिनों से नामांकन से संबंधित शिकायत प्राप्त हो रही थी. इसमें छात्रों का आरोप था कि नामांकन के लिए सीट की कमी होने के कारण एक ही विषय में नामांकन प्रपत्र भरने के कारण और बहुत अधिक कटऑफ होने की वजह से नामांकन में समस्या उत्पन्न हो रही है. इसे भी पढ़ें–घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-train-will-run-at-the-speed-of-130-kilometers-per-hour-on-the-third-rail-line/">घाटशिला

: थर्ड रेल लाइन पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

सीट बढ़ाने की मांग, छात्रों का रखें ध्यान- लड्डू यादव

लगातार छात्रों की परेशानी को देखते हुए मोर्चा के जिला अध्यक्ष लड्डू यादव ने कुलपति को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि पूर्व कि भांति आवेदन को दूसरे विषयों में स्वीप (हस्तांतरित) करने और हर विषयों में नामांकन के लिए सीट बढ़ाने का कार्य विश्वविद्यालय करे, वरना बाध्य हो कर छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए झारखंड छात्र मोर्चा का संगठन आंदोलन को बाध्य होगा. आवेदन की प्रति कुलाधिपति और मुख्यमंत्री को भी प्रेषित किया गया है. आवेदन में साजन मेहता, सुनील कुमार, अनिल कुमार, शुभम, रिंकू, अजय, साहिल, अभिषेक, पिंटू, विशाल आदि के भी हस्ताक्षर हैं. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-both-the-criminals-caught-in-the-muthoot-robbery-case-revealed-many-secrets/">धनबाद:

मुथूट डकैती कांड में पकडे गए दोनों अपराधियों ने खोले कई राज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही