Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम हेमंत सोरेन ने जम्मू-कश्मीर में 5 जवानों की शहादत पर जताया शोक

Ranchi :  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकी हमले में 5 जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है. हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि 5 अमर वीर जवानों की शहादत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है. परमात्मा वीर जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे. अमर वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन. (पढ़ें, गढ़वा">https://lagatar.in/bullet-fired-in-orchestral-program-going-on-in-marriage-ceremony-in-garhwa-one-person-injured/">गढ़वा

में शादी समारोह में चल रहे आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में चली गोली, एक व्यक्ति घायल)

20 अप्रैल को सेना की गाड़ी में हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि गुरुवार 20 अप्रैल दोपहर करीब तीन बजे जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के एक वाहन में अचानक आग लग गयी थी. बताया गया कि सेना के जवान ट्रक से सब्जी और अन्य जरूरी सामान लेने गये थे. शुरुआत में इसे हादसा माना गया. लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह आतंकी हमला है. आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के और एक ओड़िशा के रहने वाले थे. इनमें लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह शामिल हैं. लांस नायक देबाशीष बसवाल उड़ीसा के निवासी थे. इसे भी पढ़ें : कैंब्रियन">https://lagatar.in/program-organized-on-the-theme-safe-earth-healthy-life-in-cambrian-public-school/">कैंब्रियन

पब्लिक स्कूल में ‘सुरक्षित पृथ्वी स्वस्थ जीवन’ थीम पर आधारित कार्यक्रम, बच्चों को समझाया गया पृथ्वी का महत्व 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही