Search

 
 
 

JHALSA-DLSA ने शुरू किया शीतकालीन राहत अभियान, बेघरों को कंबल व आश्रय गृह तक पहुंचाने की पहल

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रांची ने आज शहर भर में जरूरतमंदों के लिए एक व्यापक शीतकालीन राहत अभियान चलाया.
 

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), रांची ने आज शहर भर में जरूरतमंदों के लिए एक व्यापक शीतकालीन राहत अभियान चलाया.

 

इस मानवीय पहल के तहत, रांची रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य चौक-चौराहों और फुटपाथों पर खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों की पहचान की गई. टीम ने प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल वितरित कर तत्काल राहत पहुंचाई और साथ ही उन्हें सुरक्षित रैन बसेरा/आश्रय गृहों तक पहुंचाने में मदद की.

 

अभियान का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में किसी भी व्यक्ति को असहाय न रहने देना और उन्हें सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित करना है. JHALSA के अधिकारियों ने बताया कि यह करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व पर आधारित उनका वार्षिक अभियान है, जिसे इस वर्ष भी पूरे शीतकाल के दौरान निरंतर जारी रखा जाएगा.

 

टीम ने जागरुकता भी फैलाई और आने वाले दिनों में भी रात में नियमित निरीक्षण और राहत वितरण की गतिविधियां जारी रखने की बात कही है. इस अभियान का नेतृत्व कुमारी रंजन अस्थाना ने किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही