Search

 
 
 

झरिया : युवक ने फांसी लगाकर की आत्मह'त्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Jharia (Dhanbad) : झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर नई दुनिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे 22 वर्षीय युवक रवि रवानी का शव घर में फंदे के सहारे झूलता मिला. बताया जाता है कि मृतक युवक बिहार के जमुई जिला के खैरा निवासी अभिनंदन रवानी का पुत्र था. वह झरिया में अपने मामा के घर में रहता था. एक दिन पहले ही गुरुवार की शाम वह अपने घर बिहार से मामा के घर झरिया आया था और शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मृतक के माता-पिता को दे दी गई है. सूचना मिलते ही मृतक के माता-पिता बिहार से झरिया आने के लिए निकल गए हैं. स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी झरिया पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है. शनिवार को युवक दिल्ली में काम करने के लिए जाने की बात कह कर मामा के घर से निकला था. जिसके बाद मृतक के मामा व मामी घर में ताला बंद कर चाबी पड़ोसी के घर में देकर भूतगडिया स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां चले गए थे. मामा देबू जब रिश्तेदार के यहां से अपने घर आये तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद काफी देर आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर बाहर के जंगला के रास्ते एक बच्चे को घर के अंदर भेजा और बच्चे ने अंदर से घर का दरवाजा खोला, फिर देबू एवं पड़ोस के लोग घर के अंदर गए तो देखा कि रवि फांसी के फंदे के सहारे झूल रहा है. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया. इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/gangster-prince-khan-threatens-saryu-rai-and-krishna-agarwal-audio-goes-viral/">गैंगस्टर

प्रिंस खान ने सरयू राय और कृष्णा अग्रवाल को दी धमकी, ऑडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही