Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : 19 लाख कंज्यूमर यानी 1 करोड़ लोग उठा रहे हैं 100 यूनिट फ्री बिजली स्कीम का फायदा

  • इनमें 14 लाख ग्रामीण और 5 लाख शहरी कंज्यूमर
  • प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखा जाये तो  95 लाख से अधिक लोगों को मिल रहा लाभ
Kaushal Anand Ranchi : पहली अगस्त से शुरू हुई झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी 100 यूनिट फ्री बिजली स्कीम आम कंज्यूमरों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. जेबीवीएनएल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य के 19 लाख कंज्यूमर अर्थात 95 लाख से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं. इस योजना का लाभ न केवल ग्रामीण, बल्कि अच्छी-खासी तादाद में शहरी उपभोक्ताओं को भी मिल रहा है.

इस तरह मिल रहा 100 यूनिट फ्री बिजली का लाभ

  • राज्य में कुल घरेलू कंज्यूमर 48,97,844 लाख
  • इनमें ग्रामीण 34 लाख, शहरी 10 लाख, एग्रीकल्चर 3 लाख और हजारों कृषक
  • 100 यूनिट का फायदा उठाने वालों में 14 लाख ग्रामीण और 5 लाख शहरी कंज्यूमर
  • 0 से 100 यूनिट तक बिजली कंज्यूम करने वाले उपभोक्ताओं का शून्य बिजली बिल आ रहा है.

100 से 400 यूनिट तक बिजली कंज्यूम करने वालों को सब्सिडी

जो उपभोक्ता 100 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ नहीं उठा रहे हैं, वैसे उपभोक्ताओं को सरकार के अन्य स्कीम का लाभ मिल रहा है. अगर कोई कंज्यूमर 100 से 400 यूनिट तक बिजली कंज्यूम कर रहे हैं उन्हें स्लैब और प्रतिदिन कंज्यूम के आधार पर सब्सिडी का लाभ मिल रहा है.

ऐसे मिल रहा है सब्सिडी का लाभ

कैटोगरी -         वर्तमान दर-     सब्सिडी (प्रति यूनिट) घरेलू ग्रामीण       5.75                   4.25 घरेलू शहरी        6.25                   2.75

इस तरह मिल रहा है उपभोक्ताओं को सब्सिडी

  • 100-200 यूनिट पर सब्सिडी 2.75 रुपये
  • 201-400 यूनिट पर सब्सिडी 2.05 रुपये

डीपीएस माफी स्कीम भी कंज्यूमरों के लिए हो रहा है फायदेमंद

सरकार ने महीनों से बिजली बकाएदारों को राहत देने के लिए डीपीएस माफी और वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम लांच किया है. जो पहली अप्रैल से शुरू होकर 3 जून तक चलेगा. इस स्कीम के तहत अगर कोई भी बकाएदार अपना पूरा बकाया वन टाइम जमा कर देता है, तो पूरा डीपीएस माफ हो जाएगा. अगर वे एक टाइम नहीं दे सकते हैं तो फिर पांच किस्त तक अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं. जानकारी अनुसार, राज्य में शहरी एवं ग्रामीण मिलाकर कम से कम 35 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनका कई महीनों का बिजली बिल बकाया है. कोरोना के समय से ही यह मांग उठा रही थी कि ग्रामीण उपभोक्ता काम-धंधे के अभाव में बिजली बिल नहीं चुका पा रहे हैं, सरकार उन्हें कुछ राहत दे.

100 यूनिट फ्री बिजली की उपलब्धि काफी अच्छी है

सरकार की तीनों योजना आम कंज्यूमरों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है. 100 यूनिट फ्री बिजली की उपलब्धि काफी अच्छी है. न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी कंज्यूमर भी इसका फायदा उठा रहे हैं. अब सरकार की डीपीएस माफी और ओटीएस स्कीम भी फायदेमंद साबित हो रहा है. हर दिन हजारों कंज्यूमर इस योजना के तहत अपना बकाया बिल भुगतान कर रहे हैं.                    (शुभंकर झा, जीएम कॉर्मिशियल एंड रेवन्यू जेबीवीएनएल)   इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-students-hit-the-road-schools-remained-closed-long-distance-buses-did-not-ply-affecting-the-market/">झारखंड

बंद :  सड़क पर उतरे छात्र, बंद रहे स्कूल, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं, बाजार पर असर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही