Search

 
 
 

झारखंड : एक माह में 2467 अभियुक्त गिरफ्तार, रांची टॉप पर, कारतूस बरामदगी में लातेहार अव्वल

झारखंड पुलिस मुख्यालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिछले एक महीने में कुल 2467 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि 1356 जिंदा कारतूस और 69 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पिछले एक महीने में कुल 2467 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि 1356 जिंदा कारतूस और 69 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं.

https://lagatar.in/on-the-first-monday-of-sawan-a-huge-crowd-of-devotees-gathered-at-baba-dham-more-than-3-lakh-kanwarias-reached-to-offer-water 

 

रांची में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां

जिलावार अभियुक्तों की गिरफ्तारी रिपोर्ट के अनुसार, अभियुक्तों की गिरफ्तारी में रांची जिला सबसे आगे रहा, जहां से सर्वाधिक 242 लोगों को पकड़ा गया. इसके बाद हजारीबाग (198), गढ़वा (168), चतरा (166) और गिरिडीह (155) का स्थान रहा. यह आंकड़ा दर्शाता है कि राजधानी रांची और आस-पास के जिलों में पुलिस की सक्रियता अधिक रही है. 

 

लातेहार से भारी मात्रा कारतूस की बरामदगी

कारतूस बरामदगी की बात करें तो लातेहार जिला सबसे आगे रहा, जहां से पुलिस ने 1055 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जो राज्य में सबसे अधिक है. यह बरामदगी संगठित अपराध और नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. 

 

जिलावार गिरफ्तारी का आंकड़ा :

  • - रांची : 242
  • - हजारीबाग : 198
  • - गढ़वा : 168
  • - चतरा : 166
  • - गिरिडीह : 155
  • - साहेबगंज : 129
  • - देवघर : 121
  • - जमशेदपुर : 119
  • - कोडरमा : 100
  • - लातेहार : 82
  • - रामगढ़ : 82
  • - पाकुड़ : 81
  • - पलामू : 77
  • - गोड्डा : 77
  • - बोकारो : 76
  • - जामताड़ा : 62
  • - चाईबासा : 57
  • - गुमला : 55
  • - दुमका : 47
  • - सिमडेगा : 43
  • - खूंटी : 35
  • - लोहरदगा : 33
  • - रेल धनबाद : 24
  • - रेल जमशेदपुर : 14
  • - कुल : 2467
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही