Search

 
 
 

झारखंड :  60 लाख राशन कार्डधारियों को मिलेगा 3 माह का नमक और चीनी

राज्य भर के 60 लाख से अधिक राशनकार्डधारियों को तीन महीने का नमक और चीनी मिलेगा. यह अप्रैल, मई और जून महीने के लिए दिया जाएगा. इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने नमक और चीनी की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है.झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के लिए नमक और चीनी खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
 

Ranchi :  राज्य भर के 60 लाख से अधिक राशनकार्डधारियों को तीन महीने का नमक और चीनी मिलेगा. यह अप्रैल, मई और जून महीने के लिए दिया जाएगा. इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने नमक और चीनी की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है.झारखंड राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के लिए नमक और चीनी खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत विभाग 27 हजार क्विंटल चीनी और 1,95,000 क्विंटल फ्री फ्लो आयोडाइज नमक की खरीद की जाएगी. 

 

 


किस प्रमंडल के लिए कितने चीनी की खरीद

 

पलामू प्रमंडल- 2701 क्विंटल
उत्तरी छोटानागपुर- 7527 क्विंटल
दक्षिणी छोटानागपुर- 5959 क्विंटल
कोल्हान प्रमंडल- 5557 क्विंटल
संताल परगना- 5069 क्विंटल

 

किस प्रमंडल के लिए कितने नमक की खरीद 

पलामू प्रमंडल- 9076.42 क्विंटल
उत्तरी छोटानागपुर- 22078.67 क्विंटल
दक्षिणी छोटानागपुर- 11473.66 क्विंटल
कोल्हान प्रमंडल- 11179.78 क्विंटल
संताल परगना- 14544.4 क्विंटल

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही