Search

 
 
 

Jharkhand : हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव में 94 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. आज नामांकन की समय सीमा समाप्त हो गई. चुनाव में उम्मीदवारी के लिए 94 उम्मीदवारों (अधिवक्ताओं) ने नामांकन पत्र जमा किया है. 108 नामांकन पत्र बिके थे.
 
झारखंड हाईकोर्ट
  • 108 नामांकन पत्र बिके थे

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. आज नामांकन की समय सीमा समाप्त हो गई. चुनाव में उम्मीदवारी के लिए 94 उम्मीदवारों (अधिवक्ताओं) ने नामांकन पत्र जमा किया है. 108 नामांकन पत्र बिके थे.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

अध्यक्ष (1 पद) के लिए नामांकन पत्र भरने वालों में वरीय अधिवक्ता आरएसपी सिन्हा, वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता मनोज टंडन, अधिवक्ता महेश तिवारी, अधिवक्ता महेश कुमार सिन्हा, अधिवक्ता रितु कुमार एवं अन्य शामिल है. 

 

एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष (1 पद ),  महासचिव (1 पद), कोषाध्यक्ष (1 पद ), सहायक कोषाध्यक्ष (1 पद ),  सचिव (प्रशासन) (1 पद ), सचिव, पुस्तकालय (1 पद ) एवं कार्यकारिणी समिति/गवर्निंग काउंसिल के 9 सदस्यों के लिए चुनाव हो रहा है.  

 

"सचिव (प्रशासन)" के पद को छोड़कर सभी एकल पद अनारक्षित हैं. कुल सीटों का लगभग 30% महिलाओं के लिए आरक्षित है. 
सचिव (प्रशासन) का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित है.
कार्यकारिणी समिति/गवर्निंग काउंसिल के 9 सदस्यों में से 4 पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित है.

 

यह बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त 2026 को  सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. 22 अगस्त को मतगणना होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही