Ranchi: हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान राज्यभर में कथित अवैध वन कटाई के मामले में दाखिल अवमानना याचिका की सुनवाई की. कोर्ट ने DGP के शो-कॉज पर नाराजगी जताई. महाधिवक्ता रोहित राय ने DGP के शो-कॉज को वापस लेने का आग्रह किया. जिसपर कोर्ट ने DGP को फ्रेश शो-कॉज दायर करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने मामले में चल रही CID जांच की धीमी गति पर नाराजगी जताई.
कोर्ट ने कहा कि सितंबर 2023 में जांच शीघ्र पूरी करने के निर्देश के बावजूद अब तक जांच पूरी क्यों नहीं हो सकी है. मामले में कमलेश कुमार सिंह ने अवमानना याचिका दायर की गई है.
इसे भी पढ़ें -
2022 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
मामला लॉकडाउन के दौरान झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कथित तौर पर अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई से जुड़ा है. आरोप था कि वन विभाग की कथित सहमति से बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की गई. इस मामले में पांकी (पलामू) थाना कांड संख्या 07/2022 दर्ज किया गया था. मामले में कोर्ट ने कहा था कि जांच CID को सौंपे जाने के बावजूद प्रगति नहीं है.
अवमानना याचिका में कहा गया कि 2022 में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद जांच बेहद धीमी गति से चल रही है और कोर्ट के 6 सितंबर 2023 के आदेश का प्रभावी रूप से अनुपालन नहीं हुआ है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


