Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा “झारखंड अगेंस्ट करप्शन” : अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Ranjit Kumar Medininagar (Palamu) :   स्थानीय परिसदन भवन में झारखंड अगेंस्ट करप्शन की पलामू इकाई कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह (रिंकू) की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित केंद्रीय उपाध्यक्ष अजित कुमार राणा ने  बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव मुंडा जी द्वारा लड़ी जा रही भ्रष्टाचार की लड़ाई को और मजबूत करने के लिए इस टीम का गठन किया गया है. पलामू में व्याप्त आकंठ भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी के विरुद्ध झारखंड अगेंस्ट करप्शन अब बड़ी लड़ाई शुरू करेगा.विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय मीडिया प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि भ्रष्ट प्रशासन और माफिया की मिलीभगत को उजागर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-hemant-government-wants-to-create-language-controversy-to-hide-its-failure-devendra-singh/">जमशेदपुर:

हेमंत सरकार अपनी असफलता छुपाने के लिये भाषा विवाद पैदा करना चाहती है- देवेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही सरकारी पदों के दुरुपयोग तथा रिश्वतखोरी करने वाले भ्रष्ट पदाधिकारियों की सूची लोकपाल को सौंपी जाएगी. बैठक के माध्यम से संगठन की मजबूती के लिए आम जनों को संगठन से जुड़ने का आग्रह किया गया. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष परमानंद सिंह, चंद्र भूषण सिंह, महासचिव धनंजय शर्मा, रोहित सिंह, विवेक कुमार, विनोद कुमार दुबे, चंदन विश्वकर्मा, बिलोक कुमार पांडे, शक्ति सिंह, सतीश कुमार, देवानंद तिवारी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही