Search

 
 
 

धरने पर बैठा झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा, कहा- जल्द हो अर्जुन साव के हत्यारों की गिरफ्तारी, नहीं तो आंदोलन

 
Koderma : समाहरणालय परिसर में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा. धरना कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रत्याशी रवींद्र शांडिल्य ने भी अपना नैतिक समर्थन दिया है. मौके पर रवींद्र ने कहा कि अर्जुन साव की हत्या पीटकर कर दी गई. इस मामले में पुलिस अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है. हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जल्द ही धरना को सड़क जाम में परिवर्तित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/tell-amit-shah-does-lokpal-and-election-commission-work-by-informing-nishikant-supriyo-bhattacharya/">अमित

शाह बताएं, क्या निशिकांत को बताकर काम करते हैं लोकपाल और चुनाव आयोग : सुप्रियो भट्टाचार्य
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के अध्यक्ष अजय कृष्ण ने कहा कि धरना कार्यक्रम का तीसरा दिन है और जिला प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की पहल नहीं की गई है. ग्राम सपही निवासी अर्जुन साव की निर्मम हत्या कर दी गई है और आज तक किसी भी अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. सूचना अधिकार मंच के आरके बसंत, उतरी बेकार पंचायत के मुखिया किशोर साहू भी धरनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला प्रशासन के द्वारा अर्जुन साव के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं करना काफी दुखद है. धरना कार्यक्रम में हमलोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा. अशोक सोनार, प्रियंका कुमारी, ममता कुमारी, आदर्श कुमार पंकज, मुरली मोदी, मनीष कुमार, सुनील कुमार, नवीन कुमार, रंजीत कुमार, प्रभु साव, आरती देवी, निर्मला देवी, श्रवण कुमार, सावित्री देवी, मधु कुमारी, विजय पोद्दार, रिंकू तुरी, गोविंद शरण मोदी, राजू शाह, पंकज शाह, फुलवा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. संयुक्त रूप से कहा कि मृतक अर्जुन साव के परिवार को सिर्फ जांच के नाम पर दिग्भ्रमित किया जा रहा है. अभी तक पीड़ित परिवार को ना तो किसी भी तरह का मुआवजा राशि और ना ही एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी गई है. मृतक के पुत्र वीरेंद्र कुमार साव ने कहा कि मेरे पिता अर्जुन साव की हत्या कर अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. अपराधियों के खुलेआम घूमने से हमेशा डर बना हुआ है. सरकार हमारे परिवार को संरक्षण दे. इसे भी पढ़ें : TSPC">https://lagatar.in/tspc-high-court-refuses-to-grant-bail-to-tspc-area-commander-nathuni-singh-arrested-with-ak-47/">TSPC

एरिया कमांडर नथुनी सिंह को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार, AK-47 के साथ हुआ था अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही