Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंडः एक महीने में 72 उद्योगों की स्थापना को मंजूरी, सिर्फ 44 आवेदन लंबित

Advertisement
Advertisement
  • उद्योग संचालन के लिए 200 आवेदनों को दी गई अनुमति
  • सीएम के निर्देश पर JSPCB तेजी से कर रहा लंबित आवेदनों का निपटारा
Ranchi: झारखंड में पिछले एक महीने के दौरान 72 से ज्यादा उद्योगों की स्थापना को मंजूरी मिली है. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और संचालन के लिए स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया है. सितंबर 2021 के पहले सप्ताह में JSPCB के पास 115 आवेदन लंबित थे, जो अभी घटकर सिर्फ 44 रह गये हैं. एक महीने के अंदर स्थापना की सहमति के लिए 72 से अधिक आवेदनों को मंजूरी दी गई है. वहीं संचालन की सहमति के मामले में सितंबर के पहले सप्ताह में जेएसपीसीबी के पास 360 से अधिक आवेदन लंबित थे. मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में यह संख्या घटकर 150 हो गई. संचालन के लिए सहमति मांगने वाले 200 से अधिक आवेदनों को संचालन की अनुमति दी गई है.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड देता है स्थापना की सहमति

बता दें कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए अनुमति मांगने वाले उद्योगों को ``स्थापना की सहमति`` की मंजूरी दी जाती है. हरा (कम प्रदूषण क्षमता), नारंगी (प्रदूषण क्षमता) और लाल (गंभीर रूप से प्रदूषण फ़ैलाने वाले) की श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले उद्योगों को बांट कर उद्योग की आवश्यकता के अनुसार पांच साल, 10 साल और 15 साल की एक निश्चित अवधि के लिए संचालन की अनुमति दी जाती है. इसे भी पढ़ें-ह्विसिलब्लोअर">https://lagatar.in/whistleblower-frances-haugens-disclosure-facebook-fails-to-stop-fake-news-related-to-rss-in-india/">ह्विसिलब्लोअर

फ्रांसेस हौगेन का खुलासा : भारत में संघ से जुड़ी झूठी खबरों को रोकने में फेसबुक नाकाम

सीएम के ट्विट के बाद रेस हुआ था उद्योग विभाग

मुख्यमंत्री ने 13 सितंबर 2021 को ट्वीट के जरिये उद्योग सचिव को राज्य में चल रहे लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों की दुर्दशा पर ध्यान देने का निर्देश दिया था. साथ ही उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को उद्योग स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए सभी मुद्दों की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारी सरकार एमएसएमई और छोटी इकाइयों की स्थापना में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है. उद्योग विभाग इन सभी मुद्दों की समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई करे.

पुराने और बंद हो चुके उद्योगों को पुनर्जिवित करेगी सरकार

सरकार राज्य में मौजूदा उद्योगों के सामने आने वाली समस्याओं को दूर करने और पुराने एवं बंद हो चुके उद्योगों को पुनर्जीवित करने का कार्य करेगी. मुख्यमंत्री के निर्देश पर उद्योग सचिव ने 16 सितंबर 2021 को जेएसआईए के सदस्यों के साथ बैठक की थी. बैठक में उद्योगों के सामने आनेवाले सभी प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देते हुए उन्हें हर संभव समाधान का आश्वासन दिया था. वहीं सीएम के निर्देश पर संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिये गए हैं कि किसी भी विभाग के कारण औद्योगिक इकाई के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. इसे भी पढ़ें-पटनाः">https://lagatar.in/patna-police-lathicharged-to-remove-encroachment-for-metro-ruckus-after-death-of-tea-seller/">पटनाः

मेट्रो के लिए अतिक्रमण हटाने गई पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चाय बिक्रेता की मौत के बाद बवाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही