Search

 
 
 

झारखंड विस : अरूप चटर्जी ने बांग्ला भाषा बोर्ड गठन की मांग उठाई , सरकार ने दिया जवाब, सदन 2 बजे तक स्थगित

जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य में बांग्ला भाषी लोगों की सही आबादी से संबंधित आंकड़े सरकार के पास उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, जैक के पास उपलब्ध परीक्षार्थियों के आंकड़ों से ऐसा कहीं प्रतीत नहीं होता कि राज्य की 40 प्रतिशत आबादी बांग्ला भाषा बोलती है.
 
  • सरकार ने आंकड़ों के आधार पर दिया जवाब

Ranchi : झारखंड विधानसभा में विधायक अरूप चटर्जी ने राज्य में बांग्ला भाषा बोर्ड के गठन की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में लोग बांग्ला भाषा बोलते हैं, लेकिन उनकी भाषा और शिक्षा से जुड़ी जरूरतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

 

जवाब में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य में बांग्ला भाषी लोगों की सही आबादी से संबंधित आंकड़े सरकार के पास उपलब्ध नहीं हैं. हालांकि, जैक के पास उपलब्ध परीक्षार्थियों के आंकड़ों से ऐसा कहीं प्रतीत नहीं होता कि राज्य की 40 प्रतिशत आबादी बांग्ला भाषा बोलती है.

 

मंत्री ने कहा कि सरकार ने इंटरमीडिएट परीक्षा के आंकड़ों को देखा है. इसके अनुसार, प्रतिवर्ष करीब 1,695 विद्यार्थी बांग्ला विषय की परीक्षा देते हैं. उन्होंने कहा कि जब तक स्कूल और कॉलेजों में बांग्ला पढ़ने वाले छात्रों की संख्या नहीं बढ़ती, तब तक बांग्ला भाषा के लिए शिक्षकों की नियुक्ति करना मुश्किल है.

 

मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार भाषा के मामले को गंभीरता से देख रही है. उमाशंकर रजक ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार से सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया. 

 

सरकार की ओर से कहा गया कि यदि आने वाले समय में स्कूल और कॉलेजों में बांग्ला पढ़ने वाले बच्चों की संख्या बढ़ती है और विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होती है, तो बांग्ला भाषा अकादमी के गठन के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. इसके बाद सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही