Search

 
 
 

झारखंड विस बजट सत्र : नागेंद्र महतो ने कहा- गिरिडीह के सोनापहाड़ी में हो रही अवैध वसूली

बगोदर (गिरिहीड) विधायक नागेंद्र महतो ने झारखंड विधानसभा में सोनापहाड़ी में अवैध वसूली का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सोनापहाड़ी में वर्षों से पूजा होती आ रही है और इसे सी कैटेगरी का पर्यटन स्थल भी घोषित किया गया है. यहां हर दिन बलि होता है और सैंकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं.
 

Ranchi :  बगोदर (गिरिहीड) विधायक नागेंद्र महतो ने झारखंड विधानसभा में सोनापहाड़ी में अवैध वसूली का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सोनापहाड़ी में वर्षों से पूजा होती आ रही है और इसे सी कैटेगरी का पर्यटन स्थल भी घोषित किया गया है. यहां हर दिन बलि होता है और सैंकड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं.

 

विधायक नागेंद्र महतो कहा कि किसी खास व्यक्ति के द्वारा वहां वसूली की जा रही है, जिससे राजस्व की हानि हो रही है. इस सवाल पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि सोनापहाड़ी में दो तरह की संपत्ति है. एक निजी संपत्ति और दूसरी सरकारी संपत्ति, जिसे 98 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है.

 

उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल के लिए दर निर्धारित करने की प्रक्रिया जारी है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही टेंडर जारी किया जाएगा. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही