Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस : सदन में पोटका में बारिश से प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठा

झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान पोटका विधायक जगत मांझी ने विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला सदन में उठाया.
Advertisement
Advertisement
  • मंत्री इरफान ने कहा–पात्रों को नियमानुसार मुआवजे का भुगतान किया जाएगा

Ranchi :  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान पोटका विधायक जगत मांझी ने विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला सदन में उठाया. 

 

मांझी ने कहा कि वर्ष 2025-26 में भारी बारिश के कारण उनके क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था. उन्होंने ध्यानाकर्षण के माध्यम से सरकार को बताया कि मुआवजे को लेकर 684 आवेदन प्राप्त हुए थे. लेकिन उनमें से किसी को भी मुआवजा नहीं मिला.

 

पोटका विधायक ने सरकार से जानना चाहा कि प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति कब तक होगी और प्रभावित परिवारों को राशि कब दी जाएगी. विधायक के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि पोटका क्षेत्र में भारी बारिश से काफी क्षति हुई थी.

 

उन्होंने सदन को बताया कि उपायुक्त द्वारा कराए गए आकलन के आधार पर 335 परिवारों को चिन्हित किया गया था और उन सभी को नियमानुसार मुआवजे का भुगतान कर दिया गया है.

 

विधायक ने बाकी आवेदनों की पात्रता को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा. इस पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले में पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने कहा कि सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है.

 

यदि ऐसे पात्र लोगों की सूची सामने आती है, जिन्हें अब तक मुआवजा नहीं मिला है, तो सरकार उन्हें भी निश्चित रूप से राहत राशि उपलब्ध कराएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही