Search

 
 
 

झारखंड विस : मांडू विधायक निर्मल महतो ने सदन में कहा- जनता को गुमराह करने वाला है बजट

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मांडू विधायक निर्मल महतो ने सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने बजट को बबुआ बजट बताते हुए कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है.
 

Ranchi :    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में मांडू विधायक निर्मल महतो ने सरकार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने बजट को बबुआ बजट बताते हुए कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है.

 

महतो ने कहा कि मांडू क्षेत्र से टाटा स्टील की खनन इकाइयों, सीसीएल और रेलवे के जरिए सरकार को भारी राजस्व मिलता है. इसके बावजूद क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त राशि नहीं दी जा रही है. 

 

विधायक ने नया मोड़ से पुजू रोड तक सड़क निर्माण की मांग दोहराई और कहा कि कई बार आग्रह करने के बाद भी बजट में इसका प्रावधान नहीं किया गया.

 

झारखंड विधानसभा बजट सत्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....

 

निर्मल महतो ने कहा कि उनके क्षेत्र की कई सड़कों का निर्माण डीएमएफटी फंड से हुआ है. जबकि राज्य सरकार के बजट से एक भी रुपया नहीं मिला. उन्होंने मांडू, विष्णुगढ़, बगोदर और डुमरी में बड़े उद्योग लगाने की मांग की, ताकि पलायन रुके और युवाओं को रोजगार मिले.

 

विधायक ने एनटीपीसी पतरातू क्षेत्र में भारी यातायात की समस्या का भी मुद्दा उठाया और कहा कि सड़कों की हालत सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही