Search

 
 
 

सदन में बोले जयराम महतो : बजट की प्रस्तुति तो आकर्षक पर असली परीक्षा जमीन पर

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विधायक जयराम महतो ने 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये के बजट पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बजट का आकार बड़ा और प्रस्तुति आकर्षक है, लेकिन असली परीक्षा जमीन पर होती है. उन्होंने कहा कि स्टेट जीडीपी के आधार पर झारखंड 19वें स्थान पर है,
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विधायक जयराम महतो ने 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये के बजट पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि बजट का आकार बड़ा और प्रस्तुति आकर्षक है, लेकिन असली परीक्षा जमीन पर होती है.

 

उन्होंने कहा कि स्टेट जीडीपी के आधार पर झारखंड 19वें स्थान पर है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय में 32वें स्थान पर है. उनके अनुसार, प्रति व्यक्ति आय ही आम लोगों की तरक्की का सही पैमाना है. उन्होंने कहा कि बजट राज्य के आर्थिक विजन को साफ दिखाना चाहिए.

 

जयराम महतो ने कहा कि झारखंड खनिज संपन्न राज्य है, लेकिन यहां का कच्चा माल बाहर भेजा जाता है. इससे रोजगार और मुनाफा दूसरे राज्यों को मिलता है. उन्होंने राज्य को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की मांग की और डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्री, कोल गैसीफिकेशन मिशन और फूड प्रोसेसिंग पार्क पर जोर दिया.

 

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य बजट को राष्ट्रीय औसत से कम बताया. साथ ही कहा कि कई घोषणाएं जमीन पर पूरी नहीं हुई हैं. अंत में उन्होंने सरकार से पिछले बजट की समीक्षा करने की मांग की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही