Search

झारखंड विस : MGM में पानी की किल्लत, ऑपरेशन टल जाता, मंत्री बोले-6 माह में हो जायेगी व्यवस्था

Ranchi :   झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्तपताल में पानी की व्यवस्था किये बिना अस्पताल का उदघाटन करने और पानी नहीं होने की वजह से ऑपरेशन टल जाने का मामला उठाया.

 

इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि पानी की व्यवस्था की गयी है. राशि उपलब्ध करा दिया गया है. अभी दूसरी जगह से पानी की व्यवस्था की गयी है.

 

सरयू राय ने यह भी बताया कि पानी नगर निगम से उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कारण आम लोगों को पानी मिलने में दिक्कत हो रही है. विधायक पूर्णिमा देवी ने इसी मामले में कहा कि महिलाओं के इलाज में दिक्कतें हो रही हैं. नए एमजीएम में बहुत दिक्कतें हैं.

 

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि विभाग को दिक्कतों के बारे में पूरी जानकारी है. वहां पानी नहीं मिल रहा है. पानी की व्यवस्था की जा रही है. मंत्री ने यह भी कहा कि महिलाओं का इलाज जमीन पर नहीं हो रहा है. अगर ऐसा होगा, तो कार्रवाई की जायेगी.

 

सरयू राय ने बहस को आगे बढ़ाते हुए कहा गया कि पानी के बिना किस स्तर पर यह अस्पताल का उदघाटन करने का फैसला लिया गया. अस्पताल को शुरू करने से पहले पानी की व्यवस्था की जानी चाहिए थी.

 

मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा किया कि विभाग डब्लूटी के माध्यम से पानी का प्लांट लगा रही है. अगले छह महीने में पानी की व्यवस्था कर दी जायेगी. 

 

जुगसलाई विधायक मंगल कालिन्दी ने कहा कि इस क्षेत्र के छह विधायक हैं. अगर सभी टाटा स्टील पर दवाब बनायेंगे, तो डिमना लेक से पानी की व्यवस्था करायी जा सकती है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp