Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विस के शीतकालीन सत्र के लिए सभापति मनोनित

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सभापति मनोनित कर लिया गया. शुक्रवार को स्पीकर ने सदन में इसकी घोषणा की. स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और डॉ नीरा यादव को सभापति मनोनित किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :   झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए सभापति मनोनित कर लिया गया. शुक्रवार को स्पीकर ने सदन में इसकी घोषणा की. स्टीफन मरांडी, सीपी सिंह, निरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और डॉ नीरा यादव को सभापति मनोनित किया गया है.

कार्यमंत्रणा समिति में इन्हें मिली जगह

अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो के साथ सदस्य के रूप में  हेमंत सोरेन, राधाकृष्ण किशोर, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, निरल पूर्ति और अरूप चटर्जी को शामिल किया गया है. जबकि आमंत्रित सदस्य के रूप में दीपक बिरूआ, मथुरा महतो, सीपी सिंह, स्टीफन मरांडी, सरयू राय, सुरेश पासवान, नवीन जायसवाल, जर्नादन पासवान, बसंत सोरेन, नीरा यादव, कल्पना सोरेन, निर्मल महतो और जयराम महतो को शामिल किया गया है.

 

सदन में महान विभूतियों को दी गई श्रद्धांजलि

सदन में हिंदी सिनेमा के ’ही मैन’ कहे जाने वाले विख्यात एवं लोकप्रिय कलाकार धर्मेद्र, गोड्डा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी ,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जायसवाल, मेघालय के मुख्यमंत्री रहे डीडी लपांग, बिहार, मेघालय, गोवा एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व गर्वनर रहे सत्यपाल मलिक, ओडिशा के वीरमित्रापुर विधानसभा का चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक सह जनजातीय नेता जार्ज तिर्की, पद्म भूषण से सम्मानित डॉ एकनाथ वसंत चिटनिस, झारखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा, हिंदूजा ग्रुप के अध्यक्ष और अशोक लीलैंड के मालिक गोपीचंद हिंदूजा, पूर्व प्रधान महालेखाकार, शिक्षाविद और समाजसेवी बेंजामिन लकड़ा, झारखंड ओलंपिक संघ (जेओए) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीसी ठाकुर, पंडित छन्नूलाल मिश्र, सदाबहार अदाकारा कामिनी कौशल, दिग्गज हास्य फिल्म अभिनेता गोवर्धन असरानी, अभिनेता पंकज धीर कन्नड़ उपन्यासकार व दार्शनिक एसएल भैरप्पा, अभिनेता सतीश शाह, पद्मश्री से सम्मानित पीयूष पांडे और चंदनकियारी निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद मिलन सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी गई.  
 

इन्हें भी दी गई श्रद्धांजलि

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए बम धमाके में मारे गए लोग, मक्का से मदीना जा रही बस दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के साथ सियाचिन ग्लेशियर में झारखंड के शहीद जवान, सारंडा में सीआरपीएफ जवान के मौत, पलामू में पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो शहीद जवान,  बीसीसीएल के कतरास इलाके में छह मजदूरों की मौत , जम्मू-कश्मीर, उतराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटने और भारी बारिश से लोगों की मौत, आंध्र प्रदेश के काशीबुग्गा मंदिर में नौ श्रद्धालुओं की मौत के साथ बिहार में छठ पर्व पर जान गंवाने वाले 83 लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही