Search

 
 
 

झारखंड विस : सदन से 8399.31 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सदन में 8399 करोड़ 31 लाख का अनुपूरक बजट को पास हो गया. .वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई. इसके साथ ही झारखंड विनियोग संख्या 3 विधेयक 2026 भी सदन से पारित हो गया.
 
  • ग्रामीण विकास, शिक्षा समेत कई विभागों को मिली बड़ी राशि

Ranchi : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन सदन में 8399 करोड़ 31 लाख का अनुपूरक बजट को पास हो गया. .वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले अनुपूरक बजट की अनुदान मांगों को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई. इसके साथ ही झारखंड विनियोग संख्या 3 विधेयक 2026 भी सदन से पारित हो गया.

 

विनियोग विधेयक के जरिए 31 मार्च 2027 तक होने वाले सरकारी खर्च के लिए राशि का प्रावधान किया गया है. सदन में विधेयक पर चर्चा के बाद इसके सभी हिस्सों को ध्वनिमत से मंजूरी दी गई. इसके बाद विधेयक को अंतिम रूप से पारित कर दिया गया.

 

 

पहले अनुपूरक बजट में कई विभागों के लिए बड़ी राशि रखी गई है. ग्रामीण विकास विभाग को सबसे अधिक 4,258 करोड़ 67 लाख 35 हजार रुपये दिए गए हैं. ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 885 करोड़ 83 लाख रुपये का प्रावधान है.

 

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के लिए 946 करोड़ 3 लाख 95 हजार रुपये और एक अन्य मद में 25 करोड़ 5 लाख 67 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं. गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग में आपदा प्रबंधन के लिए 490 करोड़ 6 लाख 89 हजार रुपये और गृह प्रभाग के लिए 144 करोड़ 16 लाख 93 हजार रुपये दिए गए हैं.

 

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को 271 करोड़ 61 लाख 4 हजार रुपये और पंचायती राज विभाग को 244 करोड़ 80 लाख रुपये मिले हैं. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 218 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है.

 

खान एवं भूतत्व विभाग को 173 करोड़ 65 लाख रुपये और कल्याण विभाग को 91 करोड़ 24 लाख 50 हजार रुपये दिए गए हैं. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, नगर विकास, वन एवं पर्यावरण समेत कई अन्य विभागों की मांगों को भी सदन ने मंजूरी दी.

 

सदन में सभी अनुदान मांगों और विनियोग विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही