Search

 
 
 

झारखंड विधानसभा करेगी छात्र संसद का आयोजन

 
Ranchi : झारखंड विधानसभा छात्र संसद का आयोजन करने जा रही है. इसके लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय से एक नोडल ऑफिसर बनाया जाएगा. इसमें भाग लेने के लिए विधानसभा द्वारा दिए गए पांच विषयों में से किसी एक में निबंध लिखना है. निबंध लिखने की अंतिम तिथि 4 नवंबर है. विधानसभा की एक कमेटी द्वारा 24 छात्रों का चयन किया जाएगा. छात्रों को कम से कम 500 शब्द में और अधिकतम 700 शब्दों में आलेख लिखना है. शहरी जनसंख्या विस्फोट के परिपेक्ष्य में नगरीय नियोजन, पर्यावरण संरक्षण बनाम विकास की अवधारणा, सड़क के उपयोग का अधिकार, पैदल यात्रियों एवं साइकिल सवारों के लिए सड़क सुरक्षा, वनों की कटाई एवं सड़क निर्माण, सड़क सुरक्षा एवं कानूनी आयाम, यातायात से प्रदूषण का समाधान सार्वजनिक यातायात के साधनों के विकास से संभव है में से क‍िसी एक विषय पर निबंध लिखना है. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-6-state-tax-joint-commissioner-got-promotion-notification-issued/">रांची

: 6 राज्य कर संयुक्त आयुक्त को मिली प्रोन्नति, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही