Search

Jharkhand : सहायक लोक अभियोजक (पीटी) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, 2,515 अभ्यर्थी सफल

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सहायक लोक अभियोजक (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है. यह परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को राज्यभर में दो पालियों में आयोजित की गई थी. आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, इस प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2,515 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है.
 
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना परिणाम और सफल उम्मीदवारों की सूची जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. यदि प्रकाशित परिणाम में किसी प्रकार की टाइपिंग या अन्य त्रुटि सामने आती है, तो आयोग के पास उसे संशोधित करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा. आयोग ने अभ्यर्थियों से आगे की चयन प्रक्रिया और आगामी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही