Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : मधुबन पहुंची कोलकाता पुलिस, बीस पंथी कोठी से आरोपी को पकड़कर ले गई

पुलिस ने यह कार्रवाई वेदांत जैन के खिलाफ कोलकाता के फूलबागान पुलिस स्टेशन में 9 जून को दर्ज कांड संख्या 99/26 में की है है. सूत्रों ने बताया कि कोलकाता पुलिस को सूचना मिली थी कि वेदांत जैन मधुबन के बीस पंथी कोठी में रह रहा है.
Advertisement
Advertisement
पुलिस के साथ गिरफ्तार युवक.

Giridih : कोलकाता पुलिस शनिवार की सुबह गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित बीस पंथी कोठी पहुंची और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई. गिरफ्तार युवक वेदांत जैन कोलकाता के साल्ट लेक स्थित सेक्टर-1 का निवासी बताया जा रहा है.

पुलिस ने यह कार्रवाई वेदांत जैन के खिलाफ कोलकाता के फूलबागान पुलिस स्टेशन में 9 जून को दर्ज कांड संख्या 99/26 में की है है. सूत्रों ने बताया कि कोलकाता पुलिस को सूचना मिली थी कि वेदांत जैन मधुबन के बीस पंथी कोठी में रह रहा है. 

इसके बाद वहां की पुलिस मधुबन पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से वेदांत को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद टीम उसे अपने साथ कोलकाता ले गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही