Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News: केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया स्वर्णिम अध्याय, राज्य-केन्द्र सरकार के बीच समन्वय की कमी

Giridih : नए परिसदन भवन में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया
Advertisement
Advertisement

Giridih : नए परिसदन भवन में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड), ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना, जनजातीय कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.

 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है. वहीं डिजिटल इंडिया और यूपीआई के माध्यम से भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बना है. 

 

राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, हवाई अड्डों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विस्तार से देश के विकास को नई गति मिली है. झारखंड के संदर्भ में उन्होंने देवघर एम्स, देवघर हवाई अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, जल जीवन मिशन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी हैं. 

 

जनजातीय समाज के लिए पीएम-जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जैसी योजनाओं को भी उन्होंने ऐतिहासिक पहल बताया. इस दौरान देवेश तिवारी ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच समन्वय की कमी का मुद्दा भी उठाया. 

 

उन्होंने कहा कि "केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ लाभुकों तक नहीं पहुंच पा रहा है. राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय नहीं होने के कारण कई योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं आ रही हैं. यदि दोनों सरकारें मिलकर कार्य करें तो लाभुकों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा.

 

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों से झारखंड सहित पूरे देश में विकास की गति और तेज होगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही