Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फरार प्रिंस खान के गिरोह की कुंडली खंगालेगी झारखंड एटीएस

Ranchi : झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान उर्फ हैदर अली उर्फ छोटे सरकार (34) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इसको लेकर अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने प्रिंस खान गिरोह की पूरी कुंडली तैयार की है. प्रिंस खान के गिरोह में 54 गुर्गे हैं, जिनके बल-बुते वह आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है. प्रिंस खान के गुर्गे में से कुछ जेल के अंदर है, तो कुछ जेल के बाहर हैं. एटीएस अब इन गिरोह के के खिलाफ कुर्की जब्ती से लेकर यूएपीए की धारा जोड़ने तक की कार्रवाई करेगा. (पढ़ें, 5">https://lagatar.in/5-bags-5-crores-and-gold-investors-getting-rich/">5

बैग, 5 करोड़ और गोल्ड, मालामाल हो रहे निवेशक, 14 विपक्षी दलों को झटका, हाइकोर्ट से 22 सजायाफ्ता बरी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में)

इनके खिलाफ होगी ये कार्रवाई

  • गिरोह के फरार अपराधककर्मी की वर्तमान स्थिति क्या है, अगर वे फरार है तो उनपर पुरस्कार की घोषणा की जायेगी. उनके घर की कुर्की होगी.
  • गिरोह के अपराधकर्मियों की संपत्ति का विवरण तैयार किया जायेगा. पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण तैयार किया जायेगा.
  • गिरोह के अपराधकर्मियों के खिलाफ चिन्हित केस को एटीएस टेकओवर करेगा और यूएपीए की धारा जोड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा.
  • गिरोह के खिलाफ सर्विलांस प्रोसिंडिंग की कार्रवाई की जायेगी.
  • इन अपराधकर्मियों की जेल में पदस्थापित पदाधिकारियों व कर्मियों से सांठ गांठ है या नहीं. इसका विवरण तैयार कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रिंस खान के करीबी अपराधी

अपराधी दर्ज मामले
प्रिंस खान 47
गोपी खान 34
गोडविन खान 03
हैदर अंसारी 04
बंटी खान 03
नासिर खान 02
राजा 03
मो. शमी 02
अनवर उर्फ रहमत 09
हीरा ड्राइवर 01
डिंपी उर्फ दानिश 02
रिज्जु उर्फ रिजवान 02
आजाद आलम 03
शाहबाज 02
साबिर 02
मोटर राजा 02
इसे भी पढ़ें : लड़कर">https://lagatar.in/punjabs-royal-victory-over-rajasthan-dhawan-on-shikhar/">लड़कर

हारा राजस्थान, धवन ने धोया…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही